डीएवी में दूसरी मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी होगी। दाखिले 20 जुलाई से शुरू होंगे। प्रिंसिपल डॉ. अजय सक्सेना ने बताया दूसरी मेरिट लिस्ट कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसमें चयनित छात्र 20 से 23 जुलाई के बीच एडमिशन ले सकते हैं। कॉलेज की वेबसाइट http://davpgcollege.in/ पर मेरिट देख सकते हैं।
एमकेपी में कटऑफ गिरी, कई कोर्स में दाखिले का इंतजार
एमकेपी पीजी कॉलेज में कटऑफ गिर गई है। कॉलेज ने दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत बीए में जहां कटऑफ 48.60 डिग्री तक आ गई है, वहीं बीएससी में भी 70.40 परसेंट पर पहुंच गई है। कॉलेज ने खाली पड़ी कई सीटों पर रिकॉल मेरिट भी जारी की है। प्रिंसिपल डॉ. साधना गुप्ता ने बताया कि दूसरी मेरिट में चयनित छात्राओं को 19 से 23 जुलाई के बीच एडमिशन का मौका मिलेगा।
किस कोर्स में कितनी कटऑफ
कोर्स जनरल ओबीसी एससी एसटी अदर स्टेट
बीए 48.60 42.4 38.4 41.6 -
बीकॉम 54.60 43.80 40.6 53.4 55.40
बीएससी सीबीजेड 70.40 66.60 59.40 65.40 70.80
यहां देखें मेरिट : http://mkpcollege.in.net/