II
-नैनीताल में आयोजित की गई राज्यस्तरीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप
I
I यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल बॉक्सिंग एकादमी (एसबीपीएस) के खिलाड़ियों ने दो रजत और तीन कांस्य समेत पांच पदक जीते। नैनीताल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में अदिति नेगी को सर्वश्रेष्ठ उदयीमान मुक्केबाज चुना गया। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
I
I
I
Iजिला खेल कार्यालय हल्द्वानी और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए नैनीताल में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों और हाॅस्टल के मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया। एकादमी के कोच प्रदीप कुमार ऐरी ने बताया, प्रतियोगिता में एकादमी की अदिति नेगी ने अपने शानदार प्रदर्शन से बालिका वर्ग में उत्तराखंड राज्य के सर्वश्रेष्ठ उदयीमान मुक्केबाज का सम्मान प्राप्त किया।
I
Iअदिति ने 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में अदिति और 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में रायना यादव ने रजत पदक जीता। इसके अलावा बालिका वर्ग में 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में तन्वी चौधरी और 63 से 66 किलोग्राम भार वर्ग में रिया पाल ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग 71 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य चमोली ने कांस्य पदक प्राप्त किया।I