फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सभी केंद्र,,,,,, मसूरी घूमने आई यूनियन बैंक की असिस्टेंट मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मसूरी। दो सहेलियों के साथ मसूरी घूमने आई यूनियन बैंक की असिस्टेंट मैनेजर की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है तीनों सहेलियां होटल में ठहरी थीं। घटना 12 जनवरी रात करीब 12 बजे की है। मसूरी लंढौर कम्युनिटी सेंटर की सूचना पर उप निरीक्षक ज्योति पंवार होटल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौ जनवरी को यूनियन बैंक की असिस्टेंट मैनेजर निकिता चौधरी पुत्री प्रताप कुमार, सत्या सिंह पुत्री अशोक सिंह दोनों निवासी रांची झारखंड व
विज्ञापन


प्रेरणा सिन्हा पुत्री अशोक कुमार सिन्हा निवासी बेगुसराय बिहार मसूरी घूमने आई थीं। 12 जनवरी को बारिश के कारण वे होटल में ही रुकी रहीं। उसी दिन निकिता चौधरी की तबीयत खराब हो गई। जब उसे अस्पताल जाने का सुझाव दिया गया, तो उसने मना कर दिया और सिर्फ विक्स की भाप लेकर आराम किया। रात को खाना खाने के बाद तीनों सो गईं। रात करीब 12 बजे निकिता के तेज खर्राटों की आवाज सुनकर प्रेरणा और सत्या की नींद खुल गई।
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि निकिता के मुंह से झाग निकल रहा था। सहेलियों ने तुरंत होटल स्टाफ को सूचित किया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें