फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adi Kailash Yatra 2023: ओम पर्वत के दर्शन कर वापस धारचूला लौटा यात्रियों का पहला दल, नहीं जा पाए आदि कैलाश

Tue, 09 May 2023 07:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)

सार

Adi Kailash Yatra 2023 Update: बर्फबारी के कारण रास्ता बंद होने से यात्री आदि कैलाश पर्वत और पार्वती कुंड के दर्शन नहीं कर पाए। 
विज्ञापन
कैलाश पर्वत के दर्शन कर लौटे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदि कैलाश यात्रा के लिए निकला यात्रियों का पहला दल ओम पर्वत के दर्शन कर ही वापस धारचूला लौट आया है। व्यास घाटी की कुटी ज्योलिकांग सड़क बर्फबारी के कारण पिछले एक सप्ताह से बंद है जिसके कारण आमजन, केएमवीएन के कर्मचारी और सुरक्षा बल भी आगे नहीं जा पा रहे हैं। जिसके कारण यात्री भी ज्योलिकांग आदि कैलाश पर्वत और पार्वती कुंड के दर्शन नहीं कर पाए। 

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के गाइड पवन चौधरी ने बताया की आदि कैलाश के पहले दल के सभी यात्रियों ने सोमवार के ओम पर्वत का दर्शन किए और वहां पहुंचकर सभी यात्रियों ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए और पूजा अर्चना की। 

Chardham Yatra: बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चारों धाम में दिखा अद्भुत नजारा, दर्शन को उमड़े यात्री, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई से पहली बार आए दंपती ख्याति चौकसी और समीर चौकसी ने ओम पर्वत के दर्शन होने पर आभार जताया। यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया की दूसरे दल के 12 सदस्य भी मंगलवार को धारचूला से गूंजी सकुशल पहुंच गए है। 

वहीं, ग्रामीणों ने मांग की कि प्रशासन और बीआरओ सामंजस्य बनाकर शीघ्र सड़क खोलने का प्रयास करे। जिसके ग्रामीण और पर्यटकों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें