फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति की ब्रह्मबेला पर खुले आदिबदरी नाथ भगवान के कपाट

Mon, 14 Jan 2019 09:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदिबदरी
विज्ञापन
आदिबदरी नाथ मंदिर - फोटो : file photo
विज्ञापन

मकर संक्रांति 14 जनवरी (आज) ब्रह्मबेला पर 4.30 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आदिबदरी नाथ भगवान के कपाट खोल दिए गए। मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया कि पौष माह में पौराणिक परंपराओं और मान्यताओं के तहत मंदिर के कपाट एक माह के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

विज्ञापन


मान्यताओं के अनुसार इस एक माह में मंदिर में देव पूजाएं आयोजित होती हैं, और मकर संक्रांति को भगवान आदिबदरीनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए विधि-विधान से खोल दिए जाते हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष विजएश नवानी और महा सचिव गैणा सिंह ने बताया कि 14 मंदिर समूह वाले पौराणिक आदिबदरी नाथ भगवान के मंदिर को संजय चमोला ने अपनी ओर से लाए गए गेंदे के फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन


कपाट खुलने पर मंदिर प्रांगण में श्री गणेश महा पुराण और एक सप्ताह का महाभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें