फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। त्योहारी सीजन पर परिवहन निगम ने देहरादून से विभिन्न शहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई है। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली, चंडीगढ़, हल्द्वानी, मुरादाबाद, पर्वतीय और लोकल रूट पर बसें चलाने का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र से एसओपी जारी होने के बाद परिवहन निगम जल्द ही दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए वॉल्वो और एसी बसें भी संचालित करेगा। निगम के मंडलीय प्रबंधक सीपी कपूर ने बताया कि दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ और जयपुर के लिए वॉल्वो व एसी बसें भी चलाई जाएंगी। दिल्ली में कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डा शुरू होने के बाद देहरादून से भी दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू हो गया है। अभी तक कौशांबी तक ही बसों का संचालन हो पा रहा था। एसओपी के मुताबिक, दिल्ली तक कोरोना से पहले जितनी बसें चल रही थी, उसकी आधी ही फिलहाल बसें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा हल्द्वानी, मुरादाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, गुरुग्राम आदि रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। पर्वतीय मार्गों के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश व मसूरी जैसे लोकल रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। अनुबंधित बसें जो सरेंडर की गई थीं, वह धीरे-धीरे रिलीज हो रही हैं। साथ ही त्योहारी सीजन में जिस रूट पर सवारियां ज्यादा रहेंगी वहां अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें