फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: इस जगह की कायल हुई सारा अली खान, महिलाओं से मुलाकात कर बोली- मुंबई जाकर अपने दोस्तों को बताऊंगी

Sat, 24 May 2025 02:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान ने दयारा बुग्याल की ट्रैकिंग कर पलाटूना में तीन दिन तक कैंपिंग की। इसके बाद वह बार्सू के सराय होमस्टे में लौटीं। बार्सू में सारा अली खान ने महिला मंगल दल और गांव की महिलाओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
महिलाओं के साथ सारा अली खान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान ने खूबसूरत दयारा बुग्याल का दीदार किया। वहीं उन्होंने बार्सू गांव में महिलाओं से मुलाकात कर स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस सुंदर स्थान की जानकारी मुंबई में जाकर अपने दोस्तों को देंगी।

विज्ञापन


पर्यटन व्यवसायी रवि रावत ने बताया कि सारा अली खान बीते 18 मई को बार्सू पहुंचीं। उसके बाद दयारा बुग्याल की ट्रैकिंग कर पलाटूना में तीन दिन तक कैंपिंग की और फिर बार्सू के सराय होमस्टे में लौटीं। बार्सू में सारा अली खान ने महिला मंगल दल और गांव की महिलाओं से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रामनगर अस्पताल से ई-रिक्शा में रखकर ले गए शव, मामले में जांच के आदेश, तीन सदस्यीय समिति का गठन
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने अभिनेत्री को एक पारंपरिक टोपी और स्कार्फ भेंट किया। उन्होंने स्थानीय लोक पंरपरा, जीवनशैली और गांव में काम के बारे में बताया। सारा अली खान ने कहा कि उन्हें बारसू और दयारा बुग्याल बहुत पसंद आए और वह यहां दोबारा आना चाहेंगी। वहीं मुंबई लौटकर मित्रों को भी यहां आने के लिए प्रेरित करेंगी। वह शुक्रवार को ऋषिकेश के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें