जाने माने अभिनेता रजनीकांत आध्यात्मिक यात्रा पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए। सोमवार को वह फाटा पहुंचे। आज यहीं रुकने के बाद वह मंगलवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे।
बुधवार को वह भगवान बदरीश की पूजा अर्चना करेंगे। वह अपनी बेटी ऐश्वर्य धनुष के साथ पहुंचे हैं। रविवार को को रजनीकांत ऋषिकेश पहुंचे। जहां उनका प्रशंसकों ने स्वागत किया। उनके मित्र सुमित अदलखा ने बताया कि रजनीकांत आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे हैं।
फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे मसूरी
पिछले साल जुलाई में एक फिल्म की शूटिंग के लिए सुपरस्टार रजनीकांत मूसरी पहुंचे थे। जहां से वह अचानक स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट पहुंचे और ब्रह्मलीन संत डॉ. स्वामीराम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सेंटर में कुछ देर रुककर उन्होंने ध्यान-योग का अभ्यास किया था।