फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अपने मायके को संवारेंगी भटवाड़ी की बेटी हिमानी शिवपुरी, अभिनेत्री ने गांव की तस्वीर बदलने की ठानी

Thu, 09 Jan 2025 11:30 AM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा देहरादून में हुई। उन्होंने वर्ष 1984-85 में कला फिल्मों से अपने कॅरिअर की शुरुआत की और बालीवुड में विशेष पहचान बनाई। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर छाप छोड़ी है।
विज्ञापन
हिमानी शिवपुरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने अपने मायका भटवाड़ी गांव को गोद लिया है। वह गांव में महिलाओं, बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के साथ ही बुजुर्गों के लिए काम करेंगी। साथ ही बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी वह योजना बना रही हैं। वह जल्द अपने मायके आएंगी और कुछ दिन यहां रहकर अपनी योजना को धरातल पर उतारेंगी।

विज्ञापन


अगस्त्यमुनि के भटवाड़ी गांव निवासी हरिदत्त भट्ट शैलेश और शैल भट्ट के घर 26 अक्तूबर 1964 को हिमानी का जन्म हुआ। उनकी प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा देहरादून में हुई। उन्होंने वर्ष 1984-85 में कला फिल्मों से अपने करिअर की शुरुआत की और बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर छाप छोड़ी है।

अब हिमानी ने अपना मायका भटवाड़ी गांव गोद लिया है। पलायन की मार से बेहाल भटवाड़ी गांव में अधिकांश परिवारों में बुजुर्ग रह रहे हैं। ऐसे में वह गांव में रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए काम करना चाहती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...PM Modi: 38वें राष्ट्रीय खेलों का प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ, आमंत्रण स्वीकार करने पर सीएम धामी ने जताया आभार
विज्ञापन


अब गांव के विकास को लेकर काम करेंगी। निवर्तमान ग्राम प्रधान भारती देवी, राजेश भट्ट, विनोद भट्ट, दीपक प्रसाद ने कहा कि गांव की बेटी ने मायके को गोद लेकर एक मिसाल पेश की है। गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मणिगूह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें