फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड और तमिल अभिनेत्री हीरा राजगोपाल को भायी महाबल की बागवानी, मिलने पहुंचीं गांव

Fri, 18 Oct 2019 12:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन
बागवान महाबल सिंह नेगी के साथ अभिनेत्री हीरा राजगोपाल। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन

90 के दशक में संजय दत्त और अक्षय कुमार के साथ अमानत जैसी हिट मूवी देने वाली बॉलीवुड और तमिल अभिनेत्री हीरा राजगोपाल को क्वासी जाखाधार निवासी महाबल सिंह नेगी के बागवानी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास इतने पसंद आए कि वह उनसे मिलने चकराता के जाखाधार जा पहुंची।

विज्ञापन


उन्होंने महाबल की ओर से तैयार किए गए बागों और पॉलीहाउस का भी निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने बॉलीवुड अभिनेत्री के गांव पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया। अभिनेत्री हीरा राजगोपाल ने बताया कि वह किसी काम से हेस्को के देहरादून कार्यालय गई थीं। वह उन्होंने नेगी की बागवानी पर आधारित तस्वीरें देखी, वह उनके काम से खासा प्रभावित हुईं।

 

इसके बाद बीते बुधवार को वह उनसे मिलने सीधे जाखाधार क्वांसी जा पहुंची। उन्होंने करीब तीन घंटे तक महाबल के पॉलीहाउस और बागों का निरीक्षण किया। कहा कि महाबल के प्रयास खासा सराहनीय हैं। जल्द ही वह उनके प्रयासों को दक्षिण भारत में भी लोगों के बीच पहुंचाने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर हेस्को कि फील्ड अधिकारी हिमानी भी मौजूद रहीं।


मालूम हो कि महाबल पहाड़ों पर आम, लीची, अमरूद, कटहल जैसी फसलों को उगाने के साथ ही गैर परंपरागत फल और सब्जी का उत्पादन भी कर रहे हैं। जौनसार बावर के पहाड़ी अंचलों में पहली बार आम की फसल उगाने का कीर्तिमान भी महाबल सिंह नेगी के नाम है।

विज्ञापन

 

 

वहीं, अभिनेत्री हीरा राज गोपाल वर्ष 1994 में संजय दत्त व अक्षय कुमार की हिट फिल्म अमानत के साथ ही 1996 में अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ मिस्टर बेचारा मूवी में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही उन्होंने तमिल, तेलगू, मलयालम की करीब 30 से अधिक हिट मूवी में काम किया है।

विज्ञापन

 

 

अभिनेत्री हीरा राजगोपाल का स्वागत करतीं क्वांसी गांव की महिलाएं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें