फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर के लिए ये क्या बोल दिया!

Mon, 31 Mar 2014 08:34 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में 70-80 के दशक के बैडमैन अभिनेता रंजीत का कहना है कि नेता पढ़ा-लिखा होना चाहिए। कई अभिनेता राजनीति में आ जाते हैं लेकिन जानते कुछ नहीं।
विज्ञापन


पढ़ें, होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी, पहुंची पुलिस

कहा कि उनकी राजनीति में जरूरत भी नहीं, पर यह सब आगे-पीछे का गेम है। एक्टर भीड़ तो जुटा लेते हैं, मगर वोट नहीं ले पाते।

दून आए थे रंजीत
सत्यमेव जयते सीरियल की बात चली तो बोले कि आमिर खान आदर्श बताते हैं और खुद बीवी को घर से निकाल दिया।

पढ़ें, यहां पर भाजपा से पिछड़ गई कांग्रेस

अभिनेता रंजीत मासिक पत्रिका पुरुष हेल्पलाइन के दो साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को दून आए थे। इस मौके पर रंजीत ने पत्रकारों से बात की।

शाकाहारी हैं रंजीत
रंजीत हो और बात उनकी फिल्मों में उनके रोल की न हो कैसे हो सकता है। जब बात छिड़ी तो बोले-निजी जिंदगी में मैं सिगरेट नहीं पीता और शाकाहारी हूं, लेकिन पार्टियों में जाता हूं तो लोग नॉन वेज परोसने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट बनी हरिद्वार

अनुभव सुनाए कि पहले पार्टियों में जाता था तो लोग अजीब नजर से देखते। मेरी फिल्म की छवि उनके जेहन में रहती है। जब बात कर लेते तो नजरिया बदल जाता।

अश्लीलता से आहत
रंजीत फिल्मों में बढ़ रही अश्लीलता से आहत हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि फिल्मों में अश्लीलता कारपोरेट की वजह से है। साफ-सुथरी, सिद्धांतवाली फिल्मों को कोई थिएटर वाला लगाता ही नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें