फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलेन के रोल में दिखेगा ये मशहूर कॉमेडियन

Mon, 08 Jun 2015 10:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी फिल्मों में कॉमेडी अभिनेता के रूप में पहचान बनाने वाले हेमंत पांडे अब दर्शकों को निगेटिव रोल में दिखाई देंगे।
विज्ञापन


हेमंत की आगामी एक साल में एक दर्जन फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, इनमें फिल्म ‘बद्री’ की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। उत्तराखंड में यह फिल्म टैक्स फ्री हो सकती है। रिलीज होने वाली दो फिल्में बड़े बजट की हैं, इनमें फिल्म ‘भय्या जी सुपर हिट’ में सनी देवल के साथ हेमंत खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।

मूलरूप से पिथौरागढ़ के हेमंत पांडे ने माया नगरी में धाक जमाई है। अधिकांश फिल्मों में बतौर हास्य कलाकार हेमंत ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। पत्नी और बच्चों के साथ पिथौरागढ़ से मुंबई लौट रहे हेमंत ने रविवार को बातचीत में अपनी आने वाली फिल्मों और किरदार के बारे में बताया।
विज्ञापन


हेमंत अपने खास दोस्त सुमित अग्रवाल के घर अंबिका विहार में कुछ देर रुके। उन्होंने कहा कि अभिनय के दम पर दर्शकों की अपने प्रति कामेडी अभिनेता की धारणा को वह बदलना चाहते हैं। इसीलिए निगेटिव और रोमांटिक अभिनय वाली फिल्मों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


हेमंत पांडे के मुताबिक एक साल के भीतर उनकी ‘सुनामी इश्क’, ‘लखनऊनी इश्क’, ‘फ्लैम’, ‘प्रकाश इलेक्ट्रानिक्स’, ‘वाह ताज’, ‘जस्ट 30 मिनट’, ‘ए डाटर्स ड्रीम’, ‘बद्री’, ‘लॉली पॉप’, ‘हेलो हेलो व्हट्सएप’, ‘भय्या जी सुपर हिट’ फिल्में आने जा रही हैं। इसमें बद्री फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड के पर्वतीय जगहों में हुई है। हेलो हेलो व्हट्सएप में हेमंत के बेटे हिमांशु और हार्दिक ने भी अभिनय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें