फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पासपोर्ट से जुड़े इस अपडेट के बारे में जरूर जान लीजिए, वरना हो सकती है आपके लिए मुश्किल खड़ी

Sat, 19 Aug 2023 10:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पासपोर्ट धारक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, अगर उन्हें पासपोर्ट से जुड़ी इस नई जानकारी के बारे में नहीं पता है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पासपोर्ट से जुड़े इस अपडेट के बारे में आपको जानकारी होनी अब बेहद जरूरी है। वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर आपके पासपोर्ट पर कोई ट्रेवल एजेंसी या अन्य कंपनी विज्ञापन के मकसद से कोई स्टीकर लगाती है तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं। दरअसल पासपोर्ट पर किसी भी प्रकार का स्टीकर या फोटो लगाना गैरकानूनी है। ऐसा करने वाले पासपोर्ट धारक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया, इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा, भारतीय पासपोर्ट में अशोक चक्र के साथ राष्ट्रीय प्रतीक होता है। जिसमें कुछ सुरक्षा विशेषताएं होती हैं। लेकिन कुछ ट्रेवल एजेंसी, एजेंट और कंपनियां अपने विज्ञापन के लिए लोगों के पासपोर्ट पर अपने स्टीकर लगा देती हैं, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध कटान...पुरोला में कार्रवाई के आदेश जारी, चकराता पर चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर पासपोर्ट पर स्टीकर लगा होगा तो इमिग्रेशन के अलावा एयरपोर्ट पर होने वाली चेकिंग में भी पासपोर्ट धारक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा संबंधित व्यक्ति और एजेंसी या एजेंट के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें