सहसपुर थाना पुलिस ने गोकशी के कई मामलों में वांछित चल रहे एक आरोपी को डाकपत्थर विकासनगर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गोकशी के कई मामले दर्ज है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोकशी के मामले में बीते कई माह से वांछित चल रहा सलमान निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर बस स्टैंड के पास खड़ा है। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के साथ ही एनडीपीएस एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है।