फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता महिला सशक्तीकरण की ब्रांड एंबेसडर

Sun, 23 Aug 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एसिड एटैक पीड़ित कविता बिष्ट को प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
विज्ञापन

देहरादून में शनिवार को पावर फाउडेंशन के लैंगिक समानता के राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत पर सीएम हरीश रावत ने यह ऐलान किया। पावर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अभियान ‘वी मेन फॉर जैंडर इनइक्वेलिटी’ के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता का रोड मैप भी सामने रखा।

कहा कि महिलाओं को देश की मुख्यधारा में लाने के लिए आर्थिक स्वालंबन पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। प्रदेश के 13 जिलों में प्रत्येक जिले में किसी एक कॉलेज में महिला सशक्तीकरण पर गोष्ठियों का आयोजन भी होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शासन और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कविता बिष्ट के साहस की सराहना भी की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित स्कूली छात्रों, पुलिस के जवानों और अन्य लोगों को महिलाओं का सम्मान करने और महिलाओं पर होने वाले अन्याय का विरोध करने की शपथ दिलाई। पावर फाउंडेशन की शमीना शफीक ने बताया कि अभियान की 10 साल की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डेविड लेलिओट, भारत, भूटान, मालदीव और श्रीलंका में यूएन वूमेन ऑफिस की प्रतिनिधि डा.रेबेका टावेर, ऱाज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजिनी कैंत्यूरा, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, एडीजी अनिल रतूड़ी सहित अन्य कई लोग शामिल थे।

राधा रतूडी को सराहा
सीएम हरीश रावत ने परिवार और देश को मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका का जिक्र करते हुए प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी का भी जिक्र किया। कहा कि प्रकृति ने महिलाओं को यह अनूठी विशेषता दी है कि महिलाओं को जो उत्तरदायित्व दिया जाता है वह उसे पूरे परफैक्शन के साथ करती हैं। सीएम ने कहा कि प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी इसका प्रतीक हैं।
विज्ञापन


कविता बिष्ट ने सराहा महिला अधिकारियों को
कविता बिष्ट ने अपने अनुभव भी उपस्थित लोगों से साझा किए। बताया कि प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, निधिमणि त्रिपाठी और आरती बलोदी ने उनकी खासी मदद की। इस सदमे से उबरने में उन्हें वक्त लगा पर अब वह पूरी तरह से आत्मनिर्भर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें