2030 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य
भारत सरकार की विभिन्न पहलों और एयरपोर्ट कार्बन प्रत्यायन दिशा-निर्देशों का पालन करके 2030 तक देश के एयरपोर्ट को शून्य कार्बन उत्सर्जन तक लाना है। जिसमें हवाई अड्डे पर अन्य ऊर्जा कुशल और पर्यावरण अनुकूल बुनियादी ढांचे में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधा, अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और जल उपचार संयंत्र (डब्ल्यूटीपी), ऊर्जा कुशल प्रकाश व्यवस्था, उन्नत ईंधन हाइड्रेंट सिस्टम, ब्रिज माउंटेड उपकरण (बीएमई) शामिल हैं।
ये भी पढें...Uttarakhand Cabinet: बैठक में 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर, राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण बिल को मिली मंजूरी
देहरादून हवाई अड्डे को एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) ने लेवल दो की मान्यता दी है। एक साल पहले तक लेवल एक की मान्यता मिली हुई थी। अब उनका प्रयास लेवल तीन के लिए रहेगा। - प्रभाकर मिश्रा एयरपोर्ट निदेशक