फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मंदिर में कीर्तन कर रहीं महिलाओं पर पाठल तानने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई के जमनपुर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में शुक्रवार रात नवरात्र के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन कर रहीं महिलाओं को पाठल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। तेज आवाज से भड़के एक व्यक्ति ने मंदिर के हॉल में घुसकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। हथियार देखकर वहां मौजूद बच्चे घबराकर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जमनपुर के ओंकारेश्वर मंदिर में शुक्रवार रात महिलाएं एकत्रित होकर भजन-कीर्तन कर रही थीं। इसी दौरान अरविंद शाह नामक व्यक्ति हाथ में पाठल लेकर सीधे मंदिर के हॉल में घुस गया। आरोप है कि कीर्तन की तेज आवाज से वह आक्रोशित था। उसने मंदिर में आते ही महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो उसने पाठल लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मंदिर परिसर में भारी अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद बच्चे भयभीत होकर भाग निकले।

समिति के सदस्यों ने पुलिस को दी सूचना
इस दुस्साहसिक घटना से दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों और महिलाओं में रोष फैल गया। समिति के टिंकू कुमार, मनोज कुमार, पंडित अंकित प्रसाद भट्ट, शेर सिंह, शीला, शिवानी और कमला समेत अन्य लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और सेलाकुई थाने में शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें