इस मामले में रंपुरा काजी निवासी रमेश समेत 16 लोगों को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को केलाखेड़ा पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार किया। थाने के एक आरक्षी और एक होमगार्ड मेडिकल कराने के लिए उसे लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे।
अस्पताल में आरोपी का मेडिकल किया जा रहा था, इसी दौरान आरोपी रमेश ने दौड़ लगा दी। वह अस्पताल के सामने आम के बाग से होकर भाग गया। इसी दौरान उसके पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए।
उधर, आरक्षी और होमगार्ड ने भी आरोपी का पीछा किया। आवारा कुत्तों से बचने के लिए रमेश स्टेडियम के पास पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
आरक्षी त्रिभुवन की ओर से कोतवाली में आरोपी रमेश के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
- डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी काशीपुर