फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निकाह का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की युवती ने पड़ोसी युवक पर निकाह का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़िता और युवक का निकाहनामा तैयार कराया गया था लेकिन आरोपी और उसके माता-पिता ने निकाह से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी, उसके पिता और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि रविवार को एक युवती कोतवाली में आई। उसने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी पड़ोस में रहने वाले युवक से दोस्ती हुई थी। इसकी जानकारी युवक के माता-पिता को भी थी। वे कहते थे कि अभी तुम नाबालिग हो, बालिग होने पर दोनों का निकाह करवा देंगे। पीड़िता ने बताया कि युवक और उसका निकाहनामा बनाया गया था। अब आरोपी और उसके माता पिता निकाहनामा को अस्वीकार कर रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि निकाह का झांसा देकर आरोपी से उसका यौत उत्पीड़न भी किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें