फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दूसरे समुदाय के युवक के साथ विवाहिता फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र की विवाहित महिला तीन वर्षीय बेटा और घर से जेवर, नकदी लेकर दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार हो गई। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के व्यक्ति सोमवार को थाने आए। उन्होंने बताया कि वह हाल में थाना क्षेत्र में रह रहे हैं। रविवार को उन्हें पत्नी के घर से फरार होने की सूचना मिली। वह घर पहुंचे तो पता चला कि पत्नी को एक दूसरे समुदाय का युवक साथ ले गया है। युवक को उन्होंने कई बार अपने घर के आसपास देखा था। उन्होंने बताया कि पत्नी तीन वर्ष के बेटे को साथ ले गई है। उन्होंने घर में जांच की तो पता चला कि वह सोने का हार, मंगलसूत्र, कान के झुमके, हाथ की अंगूठी, पैरों की पायल और 50 हजार रुपये की धनराशि भी ले गई है। उन्होंने बताया कि दूसरे समुदाय के एक दूसरे व्यक्ति का भी पत्नी को ले जाने में हाथ है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें