जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित अरुण शर्मा पुत्र प्रेमचंद शर्मा निवासी ग्राम जमनीपुर थाना सहसपुर ने कहा कि विपक्षी मिथुन निवासी बंशीपुर हरबर्टपुर ने उन्हें मौजा एटनबाग में जमीन दिखाई। उनका सौदा हो गया। उन्होंने विपक्षी मिथुन को 10 लाख रुपये एडवांस दे दिए। जब उन्होंने जमीन के बारे में जानकारी की तो पता चला कि जमीन किसी और के नाम है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: स्कूल-कॉलेजों की बसों को थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में मिलेगी छूट, अधिसूचना जारी
आरोप लगाया है कि विपक्षी मिथुन ने फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनसे विक्रय का अनुबंध पत्र बनाकर पैसे हड़प लिए। कई बार कहने पर भी पैसे नहीं लौटाए। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच चौकी प्रभारी हरबर्टपुर पंकज कुमार को सौंपी गई है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।