फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: ग्राम प्रधान बनने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार

Thu, 29 Sep 2022 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार

सार

जहरीली शराब कांड की सह आरोपी बबली देवी शिवनगर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के चुनाव जीत गईं। हालांकि जीत के अगले ही दिन पुलिस ने बबली देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अभी तक शराब कांड का एक आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड में आरोपी बबली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार के शिवनगर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान बनने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बबली देवी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। जबकि अभी तक शराब कांड का एक आरोपी फरार है। 

विज्ञापन


पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। आइपीएस रेखा यादव के नेतृत्व में गठित एसआईटी शराब कांड की जांच कर रही है।ग्यारह सितंबर को एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने पथरी थाने में शराब कांड का खुलासा किया था। 

Haridwar Panchayat Chunav: मतगणना जारी, जिला पंचायत की दो सीटों पर परिणाम घोषित
विज्ञापन


मुकदमे में बिजेंद्र व उसकी पत्नी बबली तथा उसके भाई नरेश को आरोपी बनाया है। पुलिस मुख्य आरोपी बिजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसके बाद से दोनों आरोपी बबली व नरेश फरार चल रहे थे। बुधवार को आरोपी बबली देवी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थी। 

बृहस्पतिवार को बबली जैसे ही गांव फूलगढ़ में पहुंची। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पवन डिमरी का कहना है कि शराब कांड की फरार आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। फरार नरेश की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


मतगणना में बबली ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी स्वाति से जीत दर्ज की। बबली को 855 और प्रतिद्वंद्वी स्वाती को 848 मत मिले लेकिन स्वाति ने री-काउंटिंग की अपील की। इस पर प्रशासन ने दोबारा मतगणना कराई। री-काउंटिंग में बबली को 859 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी स्वाती को 858 वोट मिले। बबली एक वोट से स्वाति को हराकर जीत गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें