फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में होली पर बढ़े हादसे, दिनभर दौड़ती रही 108 एंबुलेंस

Thu, 12 Mar 2020 10:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली पर हादसों में बढ़ोतरी हुई। प्रदेशभर से कुल 803 लोगों ने आपातकालीन सहायता के लिए 108 पर फोन किया और सहायता मांगी। इनमें से 624 लोगों को सहायता प्रदान की गई। इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सड़क दुर्घटना में देखने को मिली।
विज्ञापन


आम दिनों में 108 कॉल सेंटर में अमूमन प्रतिदिन 15-20 मामले ही सड़क दुर्घटना के आते हैं। होली के दिन 71 मामले दर्ज किए गए। 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के जीएम प्रोजेक्ट अनिल शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा इमरजेंसी केस देहरादून से प्रकाश में आए।

यहां से कुल 362 लोगों ने इमरजेंसी सेवा पर फोन किया। इसमें प्रेगनेंसी संबंधित 48, रोड एक्सीडेंट के 38, हृदय संबंधित पांच व अन्य 78 मामले थे। इसके अलावा पुलिस से संबंधित 110 मामलों को पुलिस कंट्रोल रूम को हस्तांतरित किया गया।
विज्ञापन


प्रदेशभर से कुल 803 लोगों ने आपातकालीन सहायता के लिए फोन किया। इनमें प्रेगनेंसी से संबंधित 129, एंबुलेंस में डिलीवरी एक, रोड एक्सीडेंट के 71, हृदय संबंधित आठ व अन्य स्वास्थ्य संबंधित 183 मामले थे। इसके अलावा पुलिस से संबंधित 232 मामले भी मिले, जिन्हें पुलिस कंट्रोल रूम को हस्तांतरित किया गया। नैनीताल के ब्लॉक धारी में 108 एंबुलेंस कर्मियों द्वारा इमरजेंसी के दौरान एंबुलेंस में डिलीवरी भी करायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें