फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दुर्घटनाओं से हो रही मानवीय क्षति, संसाधनों का भी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवहन विभाग ने विकासनगर-बाढवाला मार्ग पर चलाया अभियान
विज्ञापन

- वाहन चालकों को रोक-रोककर किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। पछवादून में लगातार घट रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग के माध्यम से क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में सड़कों पर संचालित हो रहे वाहनों को रोककर चालकाें को सुरक्षित संचालन करने व यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। इसी क्रम में विकासनगर से लेकर बाढ़वाला तक विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों को जागरूक किया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अनिल सिंह नेगी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में स्कूल बस, वैन, ई-रिक्शा, मैक्सी कैब, बस, ट्रक आदि को रोककर उनके चालकों को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में मानवीय क्षति हो रही है। इसके अलावा संसाधनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात के नियमों की जानकारी होने के बाद भी चालक लापरवाही से वाहन चलाते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को स्कूटर व बाइक आदि देकर माता-पिता स्वयं ही उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सभी लोगों को यातायात संचालन के प्रति सजग रहना चाहिए। अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चों को ई-रिक्शा व विक्रम आदि निजी वाहनों से स्कूल बिल्कुल नहीं भेजें। साथ ही स्कूल संचालकों को भी उन्होंने बच्चों को विद्यालय परिसर के भीतर से ही बसों में बैठाने व उतारने के व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें