फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karanprayag News: बदरीनाथ हाईवे के पास हादसा, वाहन अलकनंदा नदी में समाया, राहत-बचाव अभियान जारी

Sat, 27 Jun 2026 03:52 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
विज्ञापन
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग और गौचर के बीच खड़ीखाड़ स्थित जलेश्वर महादेव के पास शनिवार को हादसा हो गया। एक वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

विज्ञापन


नदी किनारे राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल वाहन में सवार लोगों की संख्या और हताहतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें