सूचना पर स्थानीय जनता व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। आनन-फानन में पहुंची टीम ने रेस्क्यू शुरु किया,लेकिन नदी से शव निकालने में अधिक ऊंचाई होने के कारण परेशानी आ रही है।
दुर्घटना में वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शाहीद (47 वर्ष), जावेद (55 वर्ष), इमरान पुत्र असगर (45 वर्ष) और टोजों (44 वर्ष) सभी निवासी थाना विकासनगर देहरादून के रूप में हुई है।