फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: चंबा-धरासू हाईवे पर कमांद के पास हादसा, बरातियों की कार पलटने से बच्चे की मौत, मां सहित पांच घायल

Mon, 28 Nov 2022 07:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कंडीसौड़ (टिहरी)

सार

सांकरी के पास कार पलटने से वैभव की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने घायलों को पीएचसी कमांद पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डा. रिंकी ने बताया कि अस्पताल में घायल सौणी देवी, छोटी देवी और ममता को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा-धरासू हाईवे पर कमांद के पास बरातियों की कार सड़क पर पलट गई जिससे कार में सवार एक बच्चे की मौत हो गई जबकि बच्चे की मां सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी कमांद में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह थौलधार ब्लाक के ग्राम नेरी से बैलगांव जा रही बरातियों की एक कार दोपहर करीब 1:30 बजे कमांद से आगे सांकरी के पास सड़क पर पलट गई, जिससे कार में सवार वैभव (12) पुत्र विरेंद्र निवासी ग्राम बरवाल गांव थौलधार ब्लॉक की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार वैभव की मां ममता देवी (30) पत्नी विरेंद्र सिंह निवासी ग्राम बरवाल गांव, रुकमणी देवी (60) पत्नी स्व. हरपूल सिंह निवासी ग्राम बमराड़ी, सौणी देवी (50) पत्नी किशन सिंह निवासी ग्राम ढसाण गांव, छोटी देवी (40) पत्नी चतर सिंह ग्राम कैंछू और कार चालक पूरण सिंह (32) निवासी उप्पू थौलधार जिला टिहरी घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Accident In Dehradun: चंद्रबनी चौक के पास बेकाबू ट्रक ने युवक को बुरी तरह कुचला, दुकानों में घुसा, दो घायल
विज्ञापन


क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक प्रवीन ने बताया कि सांकरी के पास कार पलटने से वैभव की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने घायलों को पीएचसी कमांद पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डा. रिंकी ने बताया कि अस्पताल में घायल सौणी देवी, छोटी देवी और ममता को भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छोटी देवी को हायर सेंटर बौराड़ी रेफर किया गया है जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें