फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: पहाड़ी से गिरा मलबा और पत्थर, नीचे दबने से किशोर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 07 Sep 2026 01:15 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पहाड़ी से अचानक मलबा और भारी पत्थर गिरने के दौरान तीन युवक घायल हो गए। तीनों घायल युवक अपनी स्कूटी से कल्पेश्वर महादेव के दर्शन कर देहरादून लौट रहे थे।
विज्ञापन
पत्थर के नीचे दबा यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के पौने पांच बजे नायरा पेट्रोल पंप के समीप पहाड़ी से अचानक मलबा और भारी पत्थर गिरने के दौरान तीन युवक इसकी चपेट में आकर दब गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौकी बचेलीखाल पुलिस तत्काल आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तीनों घायल युवक अपनी स्कूटी से कल्पेश्वर महादेव के दर्शन कर देहरादून लौट रहे थे। घायलों की पहचान गुरप्रीत सिंह(18) पुत्र सतनाम सिंह, नितिन(22) पुत्र राधेश्याम और कुणाल(14)पुत्र मुकेश कुमार (सभी निवासी प्रेमनगर, देहरादून) के रूप में हुई है।

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास खाई में गिरा यात्री, तलाश के लिए टीमें रवाना
विज्ञापन


पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायलों में 14 वर्षीय कुणाल की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी देते हुए देवप्रयाग कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि पीड़ितों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।पुलिस प्रशासन ने मार्ग से मलबा हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया गया हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें