फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर हादसा: राखी बांधने के बाद भाई के साथ जा रही थी बहन; सड़क के गड्ढे में उछलकर बाइक से गिरी, हुई मौत

Fri, 28 Aug 2026 07:22 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

महिला अपने भाई को राखी बांधने के बाद बाइक से कोटद्वार के जौनपुर निवासी फुफेरे भाई को राखी बांधने के लिए जा रही थी। इस दौरान वह बाइक से गिर गई।
विज्ञापन
मृतका अनामिका नैथानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार में खस्ताहाल सड़क ने रक्षाबंधन के दिन भाई से उसकी बहन छीन ली। सगे भाई को राखी बांधकर फुफेरे भाई को राखी बांधने जाते समय बाइक से गिरकर बहन की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर भाबर के किशनपुर स्थित अपनी ससुराल से अनामिका नैथानी (34) पत्नी अंकुर नैथानी कोटद्वार से सटे यूपी के बिजनौर जिले के गांव तल्ला मोटाढाक अपने मायके आई थी। यहां अपने भाई अनुराग दुदपुड़ी को राखी बांधने के बाद अनामिका भाई के साथ बाइक से कोटद्वार के जौनपुर निवासी फुफेरे भाई जगदम्बा को राखी बांधने के लिए शुक्रवार दोपहर घर से निकली।

बीईएल मुख्य मार्ग से दोनों बलभद्रपुर होते हुए जौनपुर जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर गड्ढा होने से वह बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उपचार के दौरान अनामिका की मौत हो गई।
विज्ञापन


रुड़की: 17 हजार रुपये और वीडियो बनाने के विवाद में दोस्तों ने की थी कपिल की हत्या, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका यूपी के जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद की ग्राम पंचायत मोटाढाक के पूर्व प्रधान मनमोहन दुदपुड़ी एवं अनीता दुदपुड़ी की पुत्री थी।

परिजनों द्वारा घटना के संबंध में कोई कार्रवाई न चाहने की अपील करते हुए पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वहीं, मोटाढाक के ग्राम प्रधान सागर बडोला ने क्षेत्र में बदहाल पड़ी सड़कों की मरम्मत न किए जाने पर रोष और घटना पर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें