दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस ने लोकेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और ग्रामीण भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
हादसे की खबर सुन परिवार में मातम पसरा
हादसे में लोकेंद्र की मौत की खबर उनके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उनके पूरे परिवार में मातम पसर गया। परिजन ने बताया कि लोकेंद्र की चार बेटियां और एक बेटा है। उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं हैं। हादसे में बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। गांव में भी गमगीन माहौल है।