फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हादसा: मणिमाई मंदिर के पास चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Tue, 04 Aug 2026 10:09 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हर्रावाला(देहरादून)

सार

डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर चौकी हर्रावाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां कार आग की लपटों में घिरी हुई मिली।
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर मणिमाई मंदिर से करीब 200 मीटर आगे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर चौकी हर्रावाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां कार आग की लपटों में घिरी हुई मिली। सूचना पर फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभारी निरिक्षक राकेश गुसाई ने कहा कि जानकारी जुटाने पर  पता चला कि कार हिमांशु जोशी पुत्र नरेश चंद्र, निवासी 14/01 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून चला रहे थे।

Dehradun: देर शाम बदला मौसम, अचानक हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, कल भी अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। हिमांशु जोशी सुरक्षित रूप से कार से बाहर निकल आए थे। चालक ने पुलिस को बताया कि चलते समय वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें