फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangotri Highway Accident: डबरानी के पास चट्टान टूटने से हादसा, एक की मौत, 12 घायल, तीन को किया एयरलिफ्ट

Fri, 31 May 2024 08:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

गंगोत्री हाईवे पर डबराणी के पास बीआरओ की कुछ मशीनरी व वाहन सुरक्षा दीवार निर्माण में लगे हुए थे। वहीं कुछ वाहन हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान जंगलों में लगी आग से पहले हाईटेंशन लाइन टूटी और फिर चट्टान टूटकर सड़क पर आ गिरी।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे के पास हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री हाईवे पर डबराणी के पास चट्टान गिरने से दो कार सहित पांच वाहन दब गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बीआरओ की एक महिलाकर्मी लापता है और 12 लोग घायल हैं, जिनमें तीन बीआरओ के कर्मचारी हैं।

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गंगोत्री हाईवे पर डबराणी के पास बीआरओ की कुछ मशीनरी व वाहन सुरक्षा दीवार निर्माण में लगे हुए थे। वहीं कुछ वाहन हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान जंगलों में लगी आग से पहले हाईटेंशन लाइन टूटी और फिर चट्टान टूटकर सड़क पर आ गिरी।

विज्ञापन




दो घायलों को किया एयरलिफ्ट
इसके बाद बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर गिरने लगे। बीआरओ का एक जेसीबी मशीन, पानी का टैंकर, एक बोलेरे, एक कार और एक बाइक बोल्डरों के नीचे दब गई। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों ने पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू किया।

हादसे में अखिल पंवार (19) पुत्र शिवम पंवार निवासी सैंज कोतवाली मनेरी, उत्तरकाशी की मौत हो गई। जबकि बीआरओकर्मी कमला देवी पत्नी कापरी हाल निवासी भटवाड़ी, उत्तरकाशी लापता हो गईं। जबकि 12 लोग घायल हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने दो घायलों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स और अन्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भिजवाया।
विज्ञापन


गिरते रहे पत्थर, चार घंटे ठप रही आवाजाही

गंगोत्री हाईवे पर हादसे के बाद करीब 200 मीटर तक बोल्डर व मलबा पसर गया। काफी देर तक रुक-रुककर पत्थर गिरते रहे। इससे करीब चार घंटे तक वाहनों को दोनों ओर सुरक्षित स्थानों पर रोके रखना पड़ा। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि शाम करीब सवा पांच बजे के बाद सुरक्षा के साथ सभी वाहनों को निकाला गया।
ये भी पढ़ें...UK Lok Sabha Elections 2024:  सबसे पहले टिहरी और नैनीताल सीट का आएगा परिणाम, इस सीट पर होगी देर से घोषणा
विज्ञापन


ये हुए घायल

कालसी (देहरादून) निवासी सुभाष बोनियाल, उनकी पत्नी बीना बोनियाल, बेटे दिव्यांशु और हिमांशु। मुजफ्फरनगर निवासी नितेश, उनकी पत्नी मीरा, उनकी बेटी विशाखा और राधा। भटवाड़ी (उत्तरकाशी) निवासी रोशन, गंगनानी शिवनगर (उत्तरकाशी) निवासी बीआरओकर्मी गोपाल, भटवाड़ी (उत्तरकाशी) निवासी बीआरओकर्मी बीना और मंसरा। सुभाष बोनियाल और विशाखा गंभीर हालत में एम्स में भर्ती हैं।




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें