फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: जल लेकर गाजियाबाद लौट रहे कांवड़ यात्री को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत

Wed, 16 Jul 2025 07:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

कांवड़िया होटल के पास पहुंचा तो सामान लेने के लिए सड़क पार करने लगर। इसी बीच एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। कार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नगला इमरती के पास हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में नगला इमरती बाईपास के पास सड़क पार करते समय एक कांवड़ यात्री की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही कार की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसा दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हुआ।

विज्ञापन


बुधवार को गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने के डुंडाहेडा निवासी पुरुषोत्तम शर्मा (66) अपने साथियों के साथ जल लेकर लौट रहे थे। वह दोपहर के समय नगला इमरती बाईपास पर एक होटल के पास पहुंचे तो सामान लेने के लिए सड़क पार करने लगे। इसी बीच एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। कार की चपेट में आकर वह घायल हो गए।

Kanwar Yatra: चरम पर पहुंचा कांवड़ मेला, पांच दिन में 80.90 लाख यात्री पहुंचे हरिद्वार, देखें ये खास तस्वीरें
विज्ञापन


विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें