फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: बस-ट्रैक्टर ट्राली की हुई जबरदस्त भिड़ंत, चपेट में ई-रिक्शा व बाइक सवार भी आए

Wed, 20 Aug 2025 11:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

मंगलौर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस सेंट्रम होटल के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।
विज्ञापन
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बुधवार रात सेंट्रम होटल के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्राइवेट बस और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में ई-रिक्शा और बाइक भी चपेट में आ गए। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात करीब 8:30 बजे मंगलौर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस सेंट्रम होटल के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ने पास से गुजर रहे ई-रिक्शा और बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Roorkee: पूर्वी शिवपुरम में हुआ भारी जलभराव, घरों में कैद हुए लोग, बच्चे नहीं पहुंच पा रहे स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में इनाम निवासी जौरासी, अतुल प्रजापति ग्राम अखलोर मुजफ्फरनगर, हनी चन्दसारा, थाना परतापुर, मेरठ, ई रिक्शा चालक साजिद निवासी मंगलौर, ओमकार निवासी आकाशदीप कालोनी, मंगलौर घायल हो गए। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें