फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत को मात देकर लौटीं नौ जिंदगी

Wed, 30 Apr 2014 10:32 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
50 फीट गहरी खाई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त सफारी देखकर नहीं लगता कि कोई भी इंसान जिंदा बचा होगा, लेकिन देहरादून की पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के नौ छात्र-छात्राएं मौत को जीतकर सकुशल लौट आए।
विज्ञापन


तीन घायल आईसीयू में
गंभीर चोट लगने के कारण तीन आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि छह को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों में अधिकांश रुड़की और देहरादून के हैं।

सोमवार देर रात पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र और छात्राओं का एक ग्रुप देर रात पिकनिक मनाने मसूरी निकला।

बसंत विहार के हॉस्टल से रुड़की निवासी प्रांजल अपने जन्मदिन पर दोस्तों सिद्घार्थ उर्फ ढिल्लों, फुलाष, नीति अग्निहोत्री, पूजा, हितेश, केशव, ईशान और सलोनी के साथ सफारी से रात एक बजे मसूरी रवाना हुए।

गाड़ी गढ़ी कैंट से आगे पुलिया के पास पहुंची तो चालक नियंत्रण नहीं रख सका। स्पीड से दौड़ रही सफारी करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। छात्र-छात्राओं की चीख पुकार से इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन


मौके पर जुटे आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर चोट के कारण तीन को आईसीयू में भर्ती किया गया है। बाकी को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन


नशे में होने की आशंका
आम तौर पर ऐसे हादसे चालक के नशे में होने के चलते ज्यादा होते रहे हैं। पुलिस को आशंका है, लेकिन वह अभी कुछ बोलने को राजी नहीं है।

पुलिस ने भी हादसे को लेकर ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाई है। जानने की कोशिश भी नहीं की गई कि घायल कहां के हैं और कौन सा कोर्स कर रहे हैं।

साथी भी साधे रहे चुप्पी
हादसे में घायल छात्रों और उनके साथी घटना पर मुंह नहीं खोलना चाहते। यही नहीं घायलों से मिलने तक नहीं दिया गया।

साथी छात्रों के मुताबिक वह किसी तरह का प्रचार नहीं चाहते हैं। छात्रों के अनुरोध पर अस्पताल प्रबंधन ने भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें