फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie News: दिल्ली के यात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरा, शादी समारोह से थे लौट रहे

Fri, 03 Oct 2025 11:39 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

दिल्ली के यात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। यात्री शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन
वाहन सड़क से नीचे गिरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी कोलू खेत के पास पानी वाले बैंड पर एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। सूचना पर थाना मसूरी से आपदा उपकरणों सहित पर्याप्त पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर देखा कि वाहन लगभग 15 से 20 मीटर नीचे चला गया था, जिसमें कुल पांच व्यक्ति सवार थे। पुलिस बल द्वारा रेस्क्यू कर सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार के लिए देहरादून भेजा गया।

प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति दिल्ली से मसूरी शादी समारोह में आए हुए थे और लौटते समय पानी वाला बैंड के पास मोड़ को सही तरीके से न काट पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चला गया। वाहन में सवार सभी व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का विवरण इस प्रकार 
1. फरीद अकरम पुत्र रईस अहमद निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली

2. रतन गॉड पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड निवासी टिहरी गढ़वाल

3. ओमप्रकाश पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड निवासी टिहरी गढ़वाल

ये भी पढ़ें...Haridwar: गंगनहर हुई बंद...कम हुआ जल; रात की चांदनी में मां गंगा की गोद में होने लगी 'धन' की खोज

4. मुकेश गॉड पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड निवासी टिहरी गढ़वाल

5. देशराज पुत्र रामचंद्र निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें