फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मसूरी मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिरा, हादसे में चालक की मौत, हेल्पर घायल

Wed, 06 May 2026 11:15 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
विज्ञापन
मसूरी मार्ग पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरादून मसूरी मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी झील देहरादून की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। कोतवाली मसूरी के अनुसार कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


फायर सर्विस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। हादसे में ट्रक चालक मुबारिक (36), निवासी ग्राम टिमली, थाना सहसपुर, की मौके पर ही मौत हो गई। हेल्पर साजिद (30), निवासी ग्राम टिमली, घायल है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव और घायल को खाई से बाहर निकाला।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: भाजपा के आठ विधायकों की फंस सकती है तैयारी और उम्मीदवारी, पार्टी के दो सर्वे की कसौटी पर हुए फेल

दोनों को 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भेजा गया। घायल के परिजनों और वाहन स्वामी को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें