विकासनगर। डाकपत्थर के नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना व एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया। इस अवसर पर निकाली गई जागरूकता रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर सरस्वती विहार, डांडा बस्ती, नेहरू मार्केट, अस्पताल रोड, तिकोना पार्क से होते हुए विद्यालय में आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा भारतीय संविधान में दिए गए अधिकारों की पूर्ण जानकारी प्रत्येक नागरिक को होनी चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुसूईया प्रसाद जखमोला, दिव्या, अंकित, नीतिका, आस्था, अनामिका, वंशिका, काजल, रानीता, नीतू, आरुषि, ऋषिका, दिव्यांशी, ऐश्वर्या आदि मौजूद रहे। संवाद