वहीं परिचालक कुमराड़ा निवासी सूरज (26) पुत्र शैलेंद्र वाहन से छिटक कर सड़क पर गिरा। इससे उसे गंभीर चोटें आई। वहीं तीसरे सवार रामशंकर (72) पुत्र चंद्रमोहन निवासी रौंतल करीब दो घंटे तक वाहन के अंदर फंसे रहे।
सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें बाहर निकालकर दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। उसमें गंभीर घायल सूरज को प्राथमिक उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं शव भी वाहन में फंस गया था। एसडीआरएफ ने कटर से वाहन के पार्टस काटकर शव बाहर निकाला।