फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशीः तड़के हादसे का शिकार हुआ वाहन, उड़ गए चिथड़े, पांच लोग हुए घायल

Fri, 24 May 2019 11:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
हादसे के बाद वाहन के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरकाशी को तड़के एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40-50 फीट नीचे गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आज तड़के तीन बजकर 15 मिनट पर वाहन संख्या यूपी 32 ईयू 2191 तुनाल्का ऐजेंसी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40-50 फीट नीचे गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। बताया गया कि बड़कोट से नौगांव की ओर जा रहा था। वाहन में वाहन चालक सहित 05 लोग सवार थे। जिसमें दो गंभीर तथा तीन सामान्य रूप ये घायल हुए हैं।
 

Trending Videos
विज्ञापन

दो घायल हायर सेंटर रिफर

थाना बड़कोट पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी नौगांव में उपचार हेतु लाया गया। दो को प्राथमिक उपचार के पश्चात हायर सेंटर देहरादून के लिये रेफर किया गया है।

घायलों का विवरण:
प्रकाश पुत्र विश्वनाथ 42 वर्ष निवासी बडसंग बोनी गुलदार पेट चनमन्ना कितुर कर्नाटक। (रैफर देहरादून)
अन्नपूर्णा प्रकाश हिरेमट 32 वर्ष, उपरोक्त
विश्वनाथ शिवशंकर अय्यर हिरेमट 72 वर्ष, (रैफर देहरादून)
प्रेमा विश्वनाथ हिरमेट 68 वर्ष
राजू पुत्र हरगोविंद सिंह, 35 वर्ष, निवासी-कुशालपुर मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश। (वाहन चालक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें