अब तक देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से पौने तीन लाख ई-पास जारी किए गए हैं। इसमें 2.80 लाख यात्रियों ने चारों धामों में दर्शन किए हैं।
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि बुधवार को 1065 तीर्थ यात्रियों को ई-पास जारी किए गए हैं। इसमें बदरीनाथ धाम के 154, केदारनाथ के 846, गंगोत्री के 36 और यमुनोत्री धाम के 29 पास शामिल हैं।
एक जुलाई से लेकर 11 नवंबर तक कुल पौने तीन लाख पास जारी किए गए हैं। 2.80 लाख यात्रियों ने चारधाम पहुंच कर दर्शन किए हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर, बदरीनाथ के 19 नवंबर, गंगोत्री के 15 नवंबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। इसके बाद गद्दी स्थलों पर पूर्व परंपरा के अनुसार शीतकालीन पूजा-अर्चना की जाएगी।