फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Accident: कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे से गुजर रही कार के ऊपर गिरी चट्टान, हादसे में दंपती की मौत

Sun, 03 Jul 2022 06:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

नारायणबगड़ की तरफ जा रही कार के ऊपर पहाड़ी से विशाल चट्टान गिर गई। जिससे कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार कुलसारी क्षेत्र के मैट्टा गांव निवासी बलवीर सिंह (45) और उनकी पत्नी सावित्री देवी (40) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कार के ऊपर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के पास पहाड़ी से टूटकर गिरी चट्टान के नीचे एक कार दबने से उसमें सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार के ऊपर से जेसीबी की मदद से चट्टान हटाकर दंपती के शव निकाले।

विज्ञापन


घटना से पूरे पिंडरघाटी क्षेत्र में शोक की लहर छाई है। थराली के विधायक भूपालराम टम्टा और कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने गहरा शोक जताया है। कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2.45 बजे एक अल्टो कार देहरादून से कुलसारी मैटा जा रही थी।

इसी दौरान बगोली में शिव मंदिर के पास 200 मीटर आगे नारायणबगड़ की तरफ जा रही कार के ऊपर पहाड़ी से विशाल चट्टान गिर गई। जिससे कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार कुलसारी क्षेत्र के मैट्टा गांव निवासी बलवीर सिंह (45) और उनकी पत्नी सावित्री देवी (40) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

 
विज्ञापन

बताया कि बोल्डर भारी होने के कारण मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई और स्थानीय लोगों की मदद से कार में गिरे बोल्डर को हटाया गया। उसके बाद दोनों शवों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से सरकारी उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक दंपती देहरादून से अपने घर कुलसारी मैट्टा आ रहे थे।

ये भी पढ़ें...सिरफिरे की हरकत: घर में घुसकर युवती पर ताबड़तोड़ चाकुओं से किया वार, मां को भी किया जख्मी, फिर ये धमकी देकर फरार

तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने कहा कि दुर्घटना में मृतक दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग लाया गया है। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन कर्णप्रयाग पहुंच गए हैं। मृतक बलवीर सिंह की गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है, जबकि उनकी पत्नी सावित्री देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। बताया जा रहा है कि दोनों देहरादून अपने बच्चों के पास गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें