फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: खेलते-खेलते घर से बाहर आ गई चार साल की मासूम, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए से कुचलकर मौत

Sat, 12 Mar 2022 01:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Accident in Uttarakhand: चार साल की मासूम को ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए से कुचलकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों का गुस्सा फूटा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्यामपुर चौकी क्षेत्र के लक्कड़घाट में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए से कुचलने से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बच्ची के शव को एम्स मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


श्यामपुर चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा ने बताया कि राहुल निवासी, ग्राम मुराट, थाना शिवाला कला, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी लक्कड़ घाट, ऋषिकेश मजदूरी का काम करता है। शनिवार को राहुल की चार वर्षीय बेटी नंदिनी घर में खेल रही थी। नंदनी खेलते हुए घर से बाहर निकली।

चालक को स्थानीय लोगों ने पहले ही पकड़ लिया
इस दौरान वह सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई। पहिए के नीचे कुचलने से नंदनी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन नंदनी को लेकर एम्स ऋषिकेश लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा ने बताया कि सूचना पर वह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हरीश रावत ने छेड़ा 2009 का राग: बेटी की जीत का जश्न मनाएंगे हरदा, मां गंगा के दर्शन कर साबिर पाक की दरगाह पर जाएंगे
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पहले से ही चालक को पकड़ रखा था। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची का शव एम्स ऋषिकेश में रखवा दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें