फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: टिहरी में पहाड़ी से टकराकर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर हुई मौत

Sun, 09 Sep 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन

रविवार को टिहरी में बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गया। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घनसाली-चिरबटिया मोटर मार्ग पर मूलगढ़ के समीप पहाड़ी पर टकरा जाने से हादसा हुआ। इस दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन


सूचना के मुताबिक, बुलेरो वाहन संख्या यूके 09 पीए-0462 मयाली से घनसाली आ रहा था। सुबह 9 बजे के लगभग मूलगढ़ के समीप वाहन एकाएक पहाड़ी पर टकरा गया। वाहन चालक धारगांव मयाली निवासी नेत्र सिंह (43) पुत्र गबर सिहं की मौके पर ही मौत हो गई। स्टेयरिंग से वाहन चालक के सिर पर चोट आई गई थी। थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि वाहन में अन्य कोई सवार नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें