फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: गुप्तकाशी के पास खाई में गिरी बाइक, सवार तीनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

Wed, 19 Aug 2026 07:23 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)

सार

गुप्तकाशी में खाई में गिरी बाइक में सवार तीन युवकों को संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
घायलों का रेस्क्यू करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना गुप्तकाशी क्षेत्र के सेमी-भैंसारी गांव के समीप मंगलवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: आज भी दून और बागेश्वर में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 124 सड़क बंद, खतरे के निशान पर नदियां
विज्ञापन


टीम ने खाई में फंसे तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा गया। घायलों में संदीप (22), विजय (19) और सुरजीत (21) निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश से हैं। तीनों घायलों का सीएचसी अगस्त्यमुनि में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें