फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर में हादसा: दुर्घटना में सिख श्रद्धालु की मौत, हेमकुंड साहिब से लौटते समय नंदप्रयाग में फिसली बाइक

Wed, 05 Aug 2026 10:04 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गोपेश्वर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालु की बाइक नंदप्रयाग में फिसल गई। दुर्घटना में एक सिख श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक अन्य श्रद्धालु सुरक्षित है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिख श्रद्धालु अपराह्न बाइक से वापस लौट रहे थे। नंदप्रयाग के बगड़ चौराहा के पास उनकी बाइक अचानक फिसल गई, दोनों यात्री सड़क पर गिर गए। एक श्रद्धालु सेर बाबा (19) निवासी करनाल हरियाणा के सिर पर गंभीर चोट आ गई। उन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें