फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, इन तीन जिलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी

Wed, 05 Aug 2026 07:04 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। खास तौर पर तीन जिलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है, जबकि कई जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा बारिश के अत्यंत तीव्र दौर आने की भी आशंका है। इन तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...कांवड़ यात्रा की अनोखी तस्वीरें: फौजी बेटे ने मां को कंधों पर बैठाया, किसी ने एक पैर से तय किया आस्था का सफर

मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से परहेज करने की अपील की गई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें