फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में मैक्स खाई में गिरी, 16 की मौत

Wed, 20 Nov 2013 09:32 PM IST
अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला से सात किलोमीटर दूर तांथरधार के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे मैक्स जीप के खाई में गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हुए हैं जिन्हें पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम डा. नीरज खैरवाल ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जीप में कुल 22 लोग सवार थे। हादसे का कारण जीप का ओवर लोड होना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

दूध लेकर धारचूला के लिए हुए थे रवाना
रांथी गांव से रोज की तरह बुधवार सुबह मैक्स जीप (यूके 05 टीए 0137) दूध के केन लादकर धारचूला के लिए निकली थी। जीप में 22 लोग सवार थे। रांथी से करीब पांच किलोमीटर आगे पहुंचते ही चालक संतुलन खो बैठा और वाहन 100 फिट नीचे खाई की ओर लुढ़कने के बाद नीचे धारचूला-तवाघाट नेशनल हाईवे पर जा गिरा। कुछ लोगों की नजर दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और खुद राहत काम में जुट गए। हादसे में 14 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक महिला ने अस्पताल ले जाते रास्ते में जबकि एक व्यक्ति की धारचूला अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हुई।
विज्ञापन


एक गांव के ही हैं मृतक
सभी मृतक रांथी ग्राम पंचायत के धामीगांव और बोरागांव तोक(एक ग्राम पंचायत में शामिल कुछ परिवारों के छोटे गांव) के निवासी थे। मृतकों में जगत सिंह (27) पुत्र विजय सिंह, वीर सिंह (35) पुत्र धन सिंह, हयात सिंह (32) पुत्र सोनू नाथ, मदन सिंह (48) पुत्र हर सिंह, मसुती देवी (55) पत्नी देव सिंह, जानकी देवी (40) पत्नी प्रताप सिंह, रुकम सिंह (32) पुत्र पान सिंह, भानमती देवी (35) पत्नी गोपाल सिंह, जैना देवी (35) पत्नी हर सिंह, मीना देवी (25) पत्नी राजेंद्र नाथ, मान सिंह (33) पुत्र गगन सिंह, केशर सिंह (55) पुत्र राय सिंह, जानकी देवी(37) पत्नी दान सिंह और सोमनाथ (30) पुत्र जगन्नाथ की मौके पर मौत हो गई।

कमला देवी (30) की धारचूला से पिथौरागढ़ लाते रास्ते में ही मौत हुई जबकि धन सिंह (24) पुत्र खड़क सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में घायल हुए हिमांशु (20), कबीर (27), पार्वती देवी (27), बृजेश (9), रविनाथ (17), चालक बलबहादुर (55) को पिथौरागढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह, थाना प्रभारी पीएस दानू भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर ही किया गया पोस्टमार्टम
जीप हादसे में मौके पर मारे गए सभी लोगों का पोस्टमार्टम घटनास्थल पर ही किया गया। दोपहर बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हुई।पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में डाक्टरो डा. डीके श्रीवास्तव और डा. सचिन प्रकाश ने पोस्टमार्टम किया। नगर पंचायत अध्यक्ष दशरथी खैर ने शवों को अंतिम संस्कार को ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की।

शोक में बंद रहा बाजार
दुर्घटना में 16 लोगों की मौत की खबर मिलते ही तहसील मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। धारचूला के व्यापारियों ने दोपहर बाद अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। विधायक हरीश धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को समुचित आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें