रेता बजरी की तौल कराकर डंपर सेलाकुई की ओर जा रहा था, इस दौरान धूलकोट के जंगल में उक्त वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
प्रेमनगर धूलकोट के जंगल में एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया है। इस हादसे में डंपर चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और दुर्घटनाग्रस्त वाहन से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त डंपर प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत धर्मकांटे से रेता बजरी की तौल कराकर सेलाकुई की ओर जा रहा था, इस दौरान धूलकोट के जंगल में उक्त वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। पुलिस द्वारा दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया गया है।