फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत हादसा: मरने वालों में बिहार के दंपत्ति भी थे शामिल, दो शवों की शिनाख्त अभी बाकी

Thu, 08 Feb 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

स्वांला के पास हुए जीप हादसे में मृत लोगों में से दो की बृहस्पतिवार को शिनाख्त हो गई है। पति-पत्नी के रूप में पहचाने गए ये दोनों बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं। दोनों चंपावत में मजदूरी करते थे। हादसे में जान गंवा चुके दो यात्रियों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर स्वांला मंदिर के पास बुधवार को जीप (यूके 05टीए/1196) करीब 400 मीटर खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में मृत दस यात्रियों में से छह की शिनाख्त बुधवार को हो गई थी।

बृहस्पतिवार को इनमें से दो लोगों की पहचान हो गई है। कोतवाली के दरोगा अनुराग सिंह ने बताया कि मृत यात्रियों के सामान से मिले पहचान पत्र के आधार पर दो लोगों के बिहार के होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी शिनाख्त दयानंद पासवान (33) पुत्र हरिकिशन पासवान पहाड़पुर, तहसील राघवपुर वैशाली बिहार और रीता उर्फ रानी पत्नी दयानंद पासवान के रूप में हुई है। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इनके परिजनों के शुक्रवार तक यहां पहुंचने की संभावना है।

पुलिस के अनुसार 20 से 25 वर्ष उम्र के दो लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इनमें से एक के पास 4100 रुपये मिले। पुलिस का मानना है कि ये दोनों लोग भी वैशाली के आसपास के रहने वाले हो सकते हैं। वैसे बृहस्पतिवार को दिन भर कई लोग पोस्टमार्टम हाउस में मृतकों की पहचान के लिए आए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें